काला जादू की राजधानी

 भारत देश शहरों और गांवों के कारण अपनी कई रहस्यमयी चीजों के लिए भी जाना जाता है।

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जिसे भारत का ‘काला जादू की राजधानी’ भी कहते हैं। जी हां, असम का ये गांव खास तौर पर काला जादू के लिए जाना जाता है।

असम की राजधानी गुवाहटी से मात्र 40 किमी दूर स्थित है वो गांव ।। जिसे मायोंग गांव के नाम से जाना जाता हैं।। जहां का बच्चा-बच्चा तक काला जादू जानता है।

मायोंग गांव ये गांव काले जादू के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। 

इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि यहां के लोगों को इंसान से जानवर बनाने की भी कला मालूम है।अपनी जादुई शक्ति से लोगों को यहां हवा में भी गायब कर देते हैं।


ऐसा माना जाता है की इस गांव का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है।

ऐसा कहा जाता है कि भीम का पुत्र घटोत्कच मायांग से कई जादुई शक्तियां सीखने के बाद महाभारत के युद्ध में शामिल हुए थे। ऐसे में ये गांव घटोत्कच का भी माना जाता है। 



वैसे दोस्तो अगर ये देखा जाए तो मायोंग का नाम संस्कृत शब्द से भी जुड़ा हुआ है, इसका अर्थ भ्रम होता है।।

मायोंग के ओझा जादू का इस्तेमाल लोगों को ठीक करने के लिए भी करते हैं। 

जब दूसरों को ठीक करने के लिए जादू का उपयोग किया जाता है, तो उसे अच्छा जादू कहा जाता है, वहीं जब दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए तंत्र-मंत्र का उपयोग किया जाता है, तो उसे ‘काला जादू’ कहते हैं।

मायोंग गांव से गुजरना बहुत डरावना माना जाता था,जो भी इस गांव में प्रवेश करता है, उसका वापस लौट पाना मुश्किल है। इस गांव से जुड़ी ऐसी कई कहानियां है, जिसका उदहारण आज भी लोग देते हैं।।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत_शूरवीर के 11 महान सत्य अवश्य पढिऐं..!

अमर सिंह राठौड़ ने शाहजहां के भरे दरबार में उतारा था सलाबत खां को मौत के घाट,

द केरल स्टोरी" गंभीर विषय है.. इसे सामान्य ना लें..!